फाइनेंस कंपनी से 18 किलो सोना लूटने वाली गैंग का सदस्य गिरफ्तार
किलो सोनाली ठाणे क्राइम ब्रांच प्रात:काल संवाददाता मुम्बई। नवी मुंबई में फाइनेंस कंपनी से 18 गैंग के सदस्य को ठाणे क्राइम ब्रांच ने पकड़ लिया। लट के केस में 10 वर्ष की सजा काटने के बाद जमानत पर छूट कर फरार हुए आरोपी ने निलजे रेलवे स्टेशन के पास कैशवैन के चालक और सिक्योरिटी गार्ड को शस्त्र का डर दिखाकर 55 लाख रुपए की नकदी लूटी थी। इसके अलावा उसने औरंगाबाद और हैदराबाद में भी लूट की घटनाएं की थी। ठाणे क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किए आरोपी की पहचान मोहम्मद शरीफ उर्फ बाबा अब्दुल कादर कादरी के रूप में हुई हैं, जो उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर का रहने वाला है। परछूटने के बाद फार हाम्शन के पुलिस के अनुसार आरोपी शरीफ कादरी को 2008 में लूट के केस में 10 वर्ष की सजा हुई थी। 2014 में वह जमानत पर छटने के बाद फरार हो गया था। उसने 2015 में निलजे स्टेशन के पास अपने साथियों के साथ मिलकर कैश वैन से 55 लाख रुपये की नकदी लूट ली थी। इस प्रकरण में डोंबिवली के मानपाड़ा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया था। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि आरोपी कादरी ने उसके बाद डोंबिवली में लूट की घटना को अंजाम दिया। इसके अलावा नवी मुंबई में फइनेंस कंपनी से उसने 18 किलो सोना लूटना कबूल किया। एन आर आई सागरी पुलिस स्टेशन में इस मामले का गुनाह दर्ज कराया था।